August 17, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत हरिद्वार में 5000 झंडे कार्यकर्ताओं को वितरित करेगें।

देहरादून 08 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिलावार कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती से करेंगे और उसके बाद भ्रमण कार्यक्रम शुरू होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत हरिद्वार में 5000 झंडे कार्यकर्ताओं को वितरित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए हर एक कार्यकर्ता से अपील करेंगे कि कोई भी घर ऐसा ना बचे जहां पर तिरंगा ना फहराया जाए।

हरिद्वार के कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष , उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसके अलावा 14 अगस्त से उत्तरकाशी और टिहरी जिले में भी भ्रमण कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.