Recent Posts

September 28, 2026

बंशीधर तिवारी सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक:कार्यभार ग्रहण किया।

देहरादून 01 सितंबर 2022,

उत्तराखंड: बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और महानिदेशक सूचना कार्मिकों से कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

महानिदेशक ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाए।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक श्री बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.