October 5, 2026

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्याकुमारी में की प्रेस वार्ता।

देहरादून 07 सितंबर 2022,

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्याकुमारी में प्रेस वार्ता को को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी की नीतियां देश को विभाजित करने की हैं और यह खतरनाक है जो देश को गृहयुद्ध के कगार पर खड़ा कर सकती है। देश के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का मुकाबला करने के लिए ये मार्च निकाला जा रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर यही हाल रहा तो लोगों को अपनी जान का डर सताएगा।” “राहुल गांधी इस संदेश के साथ इस मार्च की शुरूआत कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के पास अपनी नीतियों को बदलने के लिए अभी भी समय है।”

अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए काम करती रहेगी। पार्टी को उम्मीद है कि लोग इससे जुड़ेंगे। गहलोत ने कहा कि सांप्रदायिक मुद्दों के कारण देश की व्यवस्था कमजोर हुई है । पार्टी इसका मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को को देता है। इस देश में हिंसा और नफरत की कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी भी देश में प्यार और भाईचारे के लिए ही इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश हित में है। देश में गांधी परिवार की सबसे ज्यादा विश्वसनीयता है और इसीलिए बीजेपी इस परिवार के लोगों को निशाना बनाती रही है।

गहलोत ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते रहे हैं कि आप अपील करें कि लोगों के बीच प्यार, भाईचारा और सद्भाव होनी चाहिए और में किसी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा” 12 राज्यों से होकर लगभग 3,570 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस से वर्चुअल जुड़ते हुए कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.