June 30, 2026

“अर्ली मैरिज एंड अर्ली प्रेग्नेंसी ” टॉपिक पर गोष्ठी का आयोजन।

दिनांक 07 सितंबर 2022,

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और रूम टू रीड संस्था के सहयोग से अर्ली मैरिज एंड अर्ली प्रेग्नेंसी टॉपिक पर जनपद के महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेण्टर के माध्यम से जी जी आई सी अजबपुर, ब्रहमपूरी, रानीपोखरी और ऋषिकेश और जी आई सी सेलाकुई, पटेलनगर एवं बुल्लावाला की बालिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी का आयोजन एक सितम्बर से सात सितम्बर तक किया गया। महिला कल्याण अधिकारी , सरोज ध्यानी द्वारा बालिकाओं को कम उम्र में शादी होने के खतरों के बारे में जानकारी दी गयी। बालिकाओं को बताया गया की लड़कियों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण उनकी जल्दी शादी और जल्दी बच्चे को माना गया है, साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि नवजात शिशु की मृत्यु, उन नवजात की होती है, जिनकी माँ की उम्र 20 वर्ष से कम होती है।

वन स्टॉप सेण्टर की माया नेगी के द्वारा बालिकाओं को जल्दी शादी करने के पश्चात शिक्षा के अधिकार से वंचित होने की जानकारी दी गयी। बालिकाऐं अपनी शिक्षा को पूरी नहीं कर पाती है।उनके कन्धों पर घर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

बालिकाओं को राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि की जानकारी के साथ साथ, उनके अधिकारों वह कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सरोज ध्यानी, माया नेगी, रेखा भंडारी, नैना डोबरियाल व संगीता उपाध्याय उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.