September 30, 2026

DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026-27: नवदीप राणा अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

Student Union Elections

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल पाल की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह नजर आया।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा ने 1,759 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह 2,388 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। सचिव पद पर नीलांश ने 2,355 मत हासिल कर जीत अपने नाम की।

इसी तरह सह सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर 892 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि भट्ट ने 1,507 मत हासिल किए, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर अनुज डोभाल 1,247 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए।

मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित

चुनाव परिणामों के साथ ही मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए। इनमें स्नातक स्तर पर खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए त्वैसा सिंह, एनसीसी के लिए राधिका नेगी तथा स्नातकोत्तर स्तर पर रेंजर-रोवर गतिविधियों के लिए निकिता शर्मा को शामिल किया गया है।

परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिवार और छात्र-छात्राओं ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की उम्मीद जताई गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.