June 24, 2026

रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर मुख्यमंत्री ने आज देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून 02 अक्टूबर 2022,

मुज़फ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर मुख्यमंत्री ने आज देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही हमें नया राज्य मिला।

“प्रदेश सरकार शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। 2025 तक प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। हम राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक खजानदास एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित रहे। इसके पश्चात मुख्य मंत्री श्री धामी मुज़फ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा पर स्थित शहीद स्मारक में पंहु शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.