June 24, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है:राहुल गांधी।

देहरादून 03 अक्टूबर 2022,

कर्नाटक: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में पंहुच गई है। इस यात्रा में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। यहां राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करे। उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया। बताया गया है कि, देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 1927 और 1932 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी दौरा किया था। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, भारत की आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करके समानता और विभाजन को समाप्त कर देश को जोड़ना चाहती है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 4 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी। यह यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए कर्नाटक में पहुंची है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.