June 24, 2026

व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से उनके भेंट-वार्ता की।

देहरादून 19 अक्टूबर 2022,

देहरादून पल्टन बाजार के व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से उनके शिविर कार्यालय में भेंट-वार्ता की है। व्यापारियों ने पल्टन बाजार में दीपावली से पूर्व सड़क निर्माण कार्य कराने सम्पन्न कराए जाने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अन्तर्गत शहर में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा आम जन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थित एवं समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए थे।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है जनपद में निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा सार्वजनिक स्थान व सड़कों पर निर्माण सामग्री न रखी जाए साथ ही निर्माणधीन साइटों पर सामग्री व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.