November 4, 2026

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठन और मोर्चों की बैठकें पूरी

Kundan

आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी की ओर से विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। भाजपा का कहना है कि चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी चुनावी दृष्टिकोण से पूरी तरह तैयार है। योजना स्तर की सभी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसके साथ ही संगठन, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठकें भी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरा संगठन चुनाव के लिए तैयार है और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप लगातार काम कर रहे हैं।

परिहार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जैसे ही चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी, भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और फ्रंटल संगठन सक्रिय रूप से चुनावी प्रक्रिया में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी संगठन एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से संगठनात्मक स्तर पर लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखा जा रहा है, ताकि चुनाव की घोषणा होते ही सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतर सकें।

कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.