August 18, 2026

मुख्यमंत्री इगास पर्व के अवसर पर राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

देहरादून 05 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास पर्व के अवसर पर दून विश्वविद्यालय परिसर में राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इगास पर्व के शानदार आयोजन के लिये समिति के सदस्यों को बधाई दी तथा स्वयं भी भेलो खेलकर इस पर्व के आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माणा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि माताओं व बहनों ने बहुत अच्छा काम किया है। यह हमारी मातृशक्ति का भी सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारी संस्कृति को भी पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य निर्माण मे हमारी मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। अपनी मातृशक्ति के सम्मान के प्रति हम प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक , पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा , कुलपति दून विश्वविद्यालय डॉ. सुरेखा डंगवाल, मे.ज. सेनि. गम्भीर सिंह नेगी व अन्य सम्मानित जन उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.