June 24, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत।

देहरादून 08 दिसंबर ,2022,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू का स्वागत किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.