June 25, 2026

अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि ₹01 करोड़ से बढ़ाकर ₹02 करोड़ की जायेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 19 दिसंबर 2022,

उत्तराखंड: स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने “दून कैंट स्वच्छता चौपाल” का लोगो भी लॉन्च किया।

इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि ₹01 करोड़ से बढ़ाकर ₹02 करोड़ की जायेगी, कैंट बोर्ड को भी इसमें सम्मिलित करने के लिए जो प्राविधान होंगे, उसके अनुसार किया जायेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को भी आवास बन जाने के बाद सामान के लिए ₹05-05 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री में यात्राकाल के दौरान कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को भोजन एवं गरम वर्दी के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

केन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों को पेंशन देयकों के भुगतान हेतु राज्य वित्त आयोग से 01 प्रतिशत की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।

“स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर इन निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 9 निकायों का चयन होना उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान का ही परिणाम है कि आज देश के करीब 25 राज्यों ने अपने आप को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी , विधायक खजानदास , मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता ममगाईं, मेयर हरिद्वार श्रीमती अनिता शर्मा, मेयर रूड़की श्री गौरव गोयल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.