June 24, 2026

कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री श्री धामी।

देहरादून 22 दिसंबर 2022,

कोरोना के नये वैरिएंट से संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की है। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें व सभी ज़िलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कोविड-19 की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.