Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अडाणी समूह का अपने निवेशकों का भरोसा जीतने का निरन्तर प्रयास। - Separato Spot Witness Times
अर्थ जगत

अडाणी समूह का अपने निवेशकों का भरोसा जीतने का निरन्तर प्रयास।

देहरादून 5 फरवरी 2023,

दिल्ली : अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की 24 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट के बाद अब तक, अडानी समूह को 52 अरब डॉलर का नुकसान हो गया। अडाणी समूह की सात लिस्टेड कंपनी के शेयरो में 60 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ कम हुआ है। 24 जनवरी 2023 तक अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था। जो अब 19.2 लाख करोड़ रुपये के करीब रह गया है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर शेयर बाजार में हेर- फेर करने, धोखाधड़ी करने या फिर मनी लॉड्रिंग करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अडाणी समूह हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपो का खंडन करते हुए उसके खिलाफ भारत तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अडाणी समूह अपने निवेशकों का भरोसा जीतने का निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ का एफपीओ को वापिस लेकर निवेशकों की जमा धनराशि को वापस करने के लिए कहा है। अदानी समूह का एफपीओ 31 जनवरी तक पूरी तरह से सब्सक्राइबड हो गया।

क्रेडिट स्विस के निजी बैंक ने अडाणी बॉन्ड पर मार्जिन लोन रोक दिया। स्विस, की निजी बैंकिंग शाखा, ने अडाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई द्वारा बेचे गए नोटों के लिए जीरो लेंडिंग वैल्यूज निर्धारित किया। अडाणी समूह के शेयरों में $86 बिलियन का नुकसान हुआ। अडाणी एंटरप्राइजेज को एफपीओ को रद्द करना पड़ा।

भारतीय स्टेट बैंक ने जानकारी दी कि,अडाणी समूह की कंपनियों को 2.6 बिलियन डॉलर लोन दिए गए हैं। एसबीआई के एक्सपोजर में इसकी विदेशी इकाइयों से $200 मिलियन शामिल थे। पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई, लॉर्ड जो जॉनसन ने यूके स्थित निवेश कंपनी एलारा कैपिटल के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग के आरोपों से घिरे अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आने के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक पर आर्थिक संकट की संभावनाओं को देखते हुए विपक्ष ने संसद में हंगामा किया है। विपक्ष में संयुक्त संसदीय समिति गठित कर अदानी समूह पर लगे आरोपों की जांच कराने के लिए संसद में मांग करते हुए संसद ठप कर दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि शेयर बाजार, उद्योग तथा वित्तीय संस्थाओं की निगरानी करने वाली सभी नियामक संस्थाएं मजबूत स्थिति में हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम तथा भारतीय स्टेट बैंक की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हैं। भारत को ‘बहुत अच्छी तरह से विनियमित वित्तीय बाजार’ कहकर निवेशकों को भरोसा दिलाया है। वहीं वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट को व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण से ‘प्याली में तूफान’ कहा।

Related posts

घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल क्रूड ऑयल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर की दरों में बढ़ोतरी।

Dharmpal Singh Rawat

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) 8,36,225 करोड़ रुपये है:गत वित्त वर्ष के मुकाबले 30% अधिक।

Dharmpal Singh Rawat

सोने का मूल्य अब तक के सर्वाधिक स्तर ₹1.02 लाख प्रति 10 ग्राम के पर पहुंचा,सेंसेक्स 765 अंकों की गिरावट के साथ, निफ्टी 232 अंक फिसलकर बंद हुआ,

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment