June 24, 2026

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली।

देहरादून 14 फरवरी 2023,

14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोटक हमले में भारतीय सेना के 42 सैनिक शहीद हुए थे। पुलवामा के शहीदों को याद कर देशवासियों ने श्रद्धांजली अर्पित की है। ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ट्वीट किया,“हम अपने उन वीर नायकों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया”पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि,उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद करेगा।”

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.