October 5, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया।

देहरादून 07 मार्च 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रंगों का त्योहार होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एव अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने सभी से उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने  श्री बहुगुणा से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। रात्रि में श्री बहुगुणा ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया।

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.