Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुख्यमंत्री ने पशुओं में एंटीबॉयोटिक्स का इस्तेमाल करने पर चिन्ता व्यक्त की। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने पशुओं में एंटीबॉयोटिक्स का इस्तेमाल करने पर चिन्ता व्यक्त की।

देहरादून 19 मार्च 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने “पंचप्राण” विकास रणनीति में देश के विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी इसी समृद्ध प्राचीन विरासत और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुधन हमारे देश की बड़ी ताकत है, जिन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है। आयुर्वेद के प्रयोग द्वारा हम अपने पशुधन को भी रोगमुक्त रख सकते हैं। प्रदेश में आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा द्वारा पशुओं के रोग निवारण और रोग नियंत्रण के लिए हर्बल संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मनुष्यों से भी अधिक पशुओं में एंटीबॉयोटिक्स का इस्तेमाल करने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे लिए भी अत्यंत हानिकारक है, जिसे हम आयुर्वेद को अपनाकर ही नियंत्रित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि , हम केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष और आयुर्वेद के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में 300 आयुष हैल्थ व वेलनेस केन्द्रों के संचालन एवं 150 पंचकर्म केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश में राज्य पशुधन मिशन शुरू किया है, इसके तहत ₹60 करोड़ का निवेश किए जाने की योजना बनाई गई है। इससे सात हजार पशुपालकों को प्रत्यक्ष और दस हजार पशुपालकों को अप्रत्यक्ष रोजगार का अवसर मिला है।उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में स्थानीय निकायों में पशुधन, गौ सदन के निर्माण के लिए ₹14.15 करोड़ का प्रावधान किया है वहीं, गौ पालन योजना के लिए ₹2.79 करोड़ का प्रावधान भी अलग से किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, योगॠषि रामदेव, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रोफेसर सुनील जोशी, डॉ. हेमेन्द्र यादव, रानीपुर विधायक आदेश चौहान , पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता मौजूद रहे।


Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-content/themes/pennews/inc/extras.php on line 1337

Related posts

चारधाम यात्रा 2024: दर्शन के लिए कतार प्रबंधन या स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा

पंत विवि में बीटेक का फाइनल पेपर लीक, दो कर्मचारी हटाए; परीक्षा रद

Dharmpal Singh Rawat

यात्रियों को समस्या होगी खत्म, दून, हरिद्वार, मसूरी-टिहरी के बीच चलेंगी निजी बसें, प्रस्ताव तैयार

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment