June 24, 2026

सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा: राहुल गांधी।

देहरादून 25 मार्च 2023,

दिल्ली: सूरत गुजरात की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा वायनाड सांसद राहुल गांधी को अयोग्य ठहराते हुए लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई। साथ ही केरल की वायनाड संसदीय सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। गांधी ने एक बार फिर मोदी-अडानी के रिश्तों पर सवाल पूछे हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने संसद में अपने भाषण के कुछ हिस्से हटाने पर सवाल उठाया।

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा कि, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी जी से क्‍या र‍िश्‍ता है? यह मैं पूछता रहूंगा। मैं भारत के लोकतंत्र के ल‍िए लड़ रहा हूं। मैं लोकतंत्र के ल‍िए लड़ता रहूंगा। मैं क‍िसी से नहीं डरता। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है। इसलिए पहले मुद्दे से ध्यान भटकाया गया और फिर मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया। बता दें कि, अडानी मामला फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट में है और शीर्ष अदालत की एक्सपर्ट कमिटी ये जांच कर रही है कि, अडानी समूह ने किन नियम-कानूनों का उल्लंघन किया है और उनपर लगे आरोपों में कितनी सच्चाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, यह भारतीय लोकतंत्र की स्थिति के संबंध में विश्व को एक बहुत ही खराब सन्देश भेज रहा है।

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.