June 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात’ के 100वां संस्करण।

देहरादून 30 अप्रैल 2023,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात’ के 100वें संस्करण पर देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे आप सबकी हजारों चिट्ठियाँ मिली हैं, लाखों सन्देश मिले हैं और मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चिट्ठियों को पढ़ पाऊँ, देख पाऊँ, संदेशों को जरा समझने की कोशिश करूँ। आपके पत्र पढ़ते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया, भावनाओं में बह गया और खुद को फिर सम्भाल भी लिया। आपने मुझे ‘मन की बात’ के सौवें एपिसोड पर बधाई दी है लेकिन मैं सच्चे दिल से कहता हूँ, दरअसल बधाई के पात्र तो आप सभी ‘मन की बात’ के श्रोता हैं, हमारे देशवासी हैं। ‘मन की बात’, कोटि-कोटि भारतीयों के ‘मन की बात’ है, उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मल्लीताल, नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के 100वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति और समाज के लिए अथक प्रयासों का जिक्र इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री करते हैं जो प्रेरणादायी है। इस कार्यक्रम से जन-जन जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सीडीओ संदीप तिवारी सहित स्कूली बच्चे व आमजनता उपस्थित थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.