Recent Posts

February 9, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

देहरादून 01 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री-यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी के गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भेंट कर चार धाम यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं और वहां स्थिति सामान्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जोशीमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अक्टूबर नवम्बर, 2023 में राज्य में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए समय दिए जाने के अनुरोध के साथ ही मानसखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न मंदिरों के दर्शन, मायावती आश्रम की यात्रा आदि कार्यक्रमों के लिए आने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध चारधाम की तर्ज पर मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना प्रारंभ की गयी है। इसके अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के महत्वपूर्ण पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को सर्किट से परस्पर जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.