June 24, 2026

उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी जी के निधन पर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी श्रद्धांजलि।

देहरादून 10 मई 2023,

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। आज डोभाल वाला नेशविला रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्री बहुगुणा ने सुशीला बलूनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

श्री बहुगुणा ने कहा कि बलूनी जी लोकप्रिय समाजसेविका के साथ पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण की सशक्त पक्षधर थी और पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नीति निर्धारकों की प्रथम पंक्ति के नेतृत्व में शामिल रहीं हैं। आंदोलन के दौरान मुख्य धरना प्रदर्शनों में गिरफ्तार होकर अनेकों बार जेल भी गयी। पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण तथा समाजसेवा में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.