June 25, 2026

नगर निगम तथा पुलिस की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाए गए।

देहरादून 19 मई 2023,

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने दून विश्वविद्यालय रोड आदि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने के दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम तथा पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। दून यूनिवर्सिटी के समीप टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग धनराशि रू. 56 हजार का जुर्माना लगाया गया। जिसमें नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 33 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 29.5 हजार का जुर्माना, तथा पुलिस टीम द्वारा धनराशि रू. 4 हजार तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 21 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 22.5 हजार का जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गयी।

जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज घंटाघर से सहारनपुर चौक, महिन्द्रा शोरूम हरिद्वार रोड से दून यूनिवर्सिटी तक, सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क वाया परेडग्राउण्ड, घंटाघर से बल्लुपुर, घंटाघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 35 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 98 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 81.3 हजार का तथा पुलिस टीम द्वारा 35 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 17.5 हजार के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 53 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 62.3 हजार के जुर्माने की कार्यवाही की गयी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.