June 26, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देहरादून 06 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। आरक्षी नागरिक पुलिस, पी.ए.सी, आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, पुलिस आरक्षी के 1550 शेष रिक्त पदों पर शीघ्र ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि, उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली , अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.