June 25, 2026

जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यो का निरीक्षण किया।

देहरादून 07जून 2023,

जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको मानसून से पहले यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने चैम्बर निर्माण , केबल और तारों को भूमिगत किये जाने के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार सहित, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.