May 13, 2026

“सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद।

देहरादून 11 जून 2023,

दो-दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए “सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो” विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं / एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं भेंट वार्ता भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यीकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा के साथ ही वहां पर प्रतीक्षालय निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज सीमांत गांवों के विकास को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमांत क्षेत्रों में बसे गांवों को विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ ही स्वरोजगार से भी जोड़ रही है। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होमस्टे खुलें और स्थानीय लोगों को वहीं पर रोजगार मिले, इन नीतियों पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वत माला मिशन के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को रोप-वे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें यमुनोत्री धाम भी शामिल है। वरुणावर्त पर्वत को भी रोप-वे से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। चारधाम यात्रा विकासनगर-पुरोला से भी चले इस पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हर्षिल जैसी सीमांत घाटियों में एप्पल मिशन के तहत सेब की खेती को बढ़ाए जाने के मकसद से राज्य सरकार ने एप्पल मिशन में धनराशि का प्रावधान ₹6 करोड़ से बढ़ाकर ₹35 करोड़ कर दिया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा मिलेगा।

इस दौरान विधायक सुरेश चौहान, विधायक दुर्गेश लाल, विधायक संजय डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राम सुन्दर नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहें।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतों में जीवामृत एवं बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया और खेतों में इन खादों के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.