August 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।

देहरादून 24 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त विभाग योजनाओं का समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक एमओयू किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थों आदि की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया।

मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग को राज्य में डेयरी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु डेयरी विकास में सफल अन्य राज्यों के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को राज्य में मेरीनो भेड़ों के पालन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

गन्ना विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चीनी मिलों को ऑपरेशन प्रोफिट में लाने के लिए अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड पर कार्य करना होगा। निर्देश दिए कि राज्य में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों से मुख्यमंत्री श्री धामी को अवगत कराया। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सच डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, डॉ. बी.वी.आर.एस. पुरूषोत्तम तथा सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.