June 25, 2026

सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही लगातार जारी।

देहरादून 14 जून 2023,

जनपद में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर गठित नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा अलग- अलग कार्यवाही करते हुए आज धर्मपुर चौक से मातामन्दिर रोड, चंचल स्वीटशाॅप, दर्शनीगेट से सर्वेचौक परेडग्राउण्ड, आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 15 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 22 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 24 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 34 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 17 हजार, आरटीओ द्वारा 25 चालान करते हुए धनराशि रुपए 18 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.