June 29, 2026

सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से करी मुलाकात

दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने देर रात्रि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच चली आधे घंटे तक मुलाकात चली।

 

हीं सीएम धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की।

 

मुलाकात के दौरान दोनों के मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी किया।

 

मिली खबरों के अनुसार उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों को लेकर भी चर्चा की गई।

 

माना जा रहा है कि सीएम धामी का पार्टी संगठन और अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अब ये लगभग तय हो गया हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द से जल्द तय कर दिया गया हैं। अब मंत्रियो का विस्तार होगा या फिर कुछ फेरबदल भी होगा

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.