June 24, 2026

धामी कैबिनेट: देखें महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून 07 जुलाई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

*विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 पदों के चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा।

*क्लिनिकल एस्टेब्लिमेंट एक्ट में संशोधन। 50 बेड तक के अस्पतालों को शुल्क में छूट दी गई। रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

*मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम को मंजूरी। मानक हुए तय, नशा मुक्ति केंद्र पर कसी जाएगी नकेल।

*पर्यटन विभाग के पटेलनगर मुख्यालय में अब बिजनेस होटल बनेगा पीपीपी मोड में होगा संचालन।

*जॉर्ज एवरेस्ट में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को मंजूरी पीपीपी मोड में होगा

*परिवहन विभाग में नियमवाली में संशोधन।

*नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ढाँचा को मंजूरी, 245 पद हुए स्वीकृत।

*अंत्योदय को निशुक्ल 3 सिलेंडर देने और रिफिल करने के फैसले को एक साल बढ़ाया गया।

*उधम सिंह नगर में ग्राम पंचायत अधिकारियो के पदों में वृद्धि को मंजूरी।

*वित्त विभाग के सरप्लस कर्मियों को कलेक्ट्रेट में समायोजित किया जाएगा

*वित्त विभाग में वन टाइम सटेलमेंट स्कीम को मंजूरी।

*वित्त विभाग में केश मैनेजमेंट सेल बनाया गया 11 पदों को मंजूरी

* भूमि खरीदने के नियमों में संशोधन। अफोर्डेबल हाउसिंग और खेल गतिविधियों को लाने के लिए नई नियमावली की मंजूरी।

*सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक तक वाहनों के जाम को खत्म करने के लिएआढ़त बाजार के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। बामणवाला में आढ़तियों को दी जाएगी जमीन। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएग

*कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग सीएम प्राकृतिक कृषि योजना को मंजूरी।

*माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण पीठ गठित करने की स्वीकृति मिली मंजूरी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.