June 24, 2026

बागेश्वर: कमरे में मृत पाए गए जिला क्रीड़ा अधिकारी, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। जिसके बाद जिले के क्रीड़ा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

शुक्रवार जब बहुत देर तक सीएल वर्मा अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो कार्यालय से कुछ कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे, वर्मा अपने आवास पर चारपाई पर लेटे हुए थे, कर्मचारियों ने जब उन्हें जगाना चाहा तो वह नहीं उठे, इसके बाद कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो सीएल वर्मा की मौत हो चुकी थी।

यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय में जानकारी दी गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.