June 25, 2026

हिंसा प्रभावित नूंह जिले में ध्वस्तीकरण अभियान के तहत दर्जनों अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर।

देहरादून 06 अगस्त 2023,

हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान जिस होटल की छत पर चढ़कर दंगाइयों ने बृजमंडल धार्मिक यात्रा पर पथराव किया था, उसको आज जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। जिला प्रशासन का आरोप है कि यह होटल अवैध रूप से बनाया गया था। पिछले दिनों दंगाइयों ने इस होटल की छत पर चढ़कर इस क्षेत्र से शांति पूर्वक गुजर रही बृजमंडल धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके थे। जिसके बाद इस साम्प्रदायिक हिंसा की आग ने हरियाणा के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया था।

हरियाणा के अधिकारियों ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले में ध्वस्तीकरण अभियान के तीसरे दिन दर्जनों अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि उनमें से कुछ निर्माण उन लोगों के भी थे जो कथित तौर पर हाल की हिंसा में शामिल थे।

जिला नगर टाउन प्लानर ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि यह इमारत पूरी तरह से अनधिकृत थी। इमारत के स्वामियों को सरकार और विभाग द्वारा पहले ही नोटिस भेज दिया गया था। उसी के तहत आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। यह एक होटल कम रेस्तरां है और पूरी तरह से अनधिकृत है। दंगाइयों द्वारा इस इमारत का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा जिला प्रशासन ने शनिवार को नलहर मेडिकल कॉलेज के आसपास की 2.6 एकड़ जमीन समेत 12 अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया था। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से कुछ निर्माण उन लोगों के भी थे जो कथित तौर पर हाल की हिंसा में शामिल थे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में अब तक 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 216 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नूंह जिले में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाओं आदि पर 8 अगस्त 2023 तक रोक लगी रहेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.