June 24, 2026

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का आकस्मिक निधन।

देहरादून 15 अगस्त 2023,

भारत में शौचालय निर्माण कार्य में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का आकस्मिक निधन हो गया है। बिंदेश्वर पाठक के दिल्ली स्थित ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आज एकाएक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्हें भर्ती कराया गया और उसके कुछ देर बाद उनका निधन हो गया।

बिंदेश्वर पाठक के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पाठक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद वे गिर गए। उन्हें एम्स दिल्ली ले जाया गया। जंहा उन्हें दोपहर 1.42 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया।

भारत में शौचालय निर्माण क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले बिंदेश्वर पाठक को साल 2015 में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है  जिन्होने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.