August 8, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती:राहुल गांधी गांधी ने पेंगोंग लेह लद्दाख में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

देहरादून 20 अगस्त 2023,

भारत में संचार क्रान्ति के संवाहक और पंचायती राज अभिसंरचना को सुदृढ़ करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती है। राजीव गांधी के एतिहासिक सुधार वादी फैसलों ने देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इतना ही नहीं राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए उन्होंने अपनी शहादत दी, जिसके लिए पूरा राष्ट्र उनका कृतज्ञ रहेगा।

राजीव गांधी द्वारा मतदान करने की उम्र को 18 साल करने, ईवीएम मशीन को चुनाव में शामिल करने, गांवों को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भारत में कंप्यूटर का प्रयोग जन-जन तक पंहुचाने के लिए विज्ञान और टेक्नालॉजी मंत्रालय के बजट में वृद्धि करने, 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ऐलान और भारत चीन के रिश्तो को बेहतर और मजबूत बनाने जैसे सराहनीय फैसले लिए गए। राष्ट्र निर्माण में दिए गए उनके योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट कर लिखा कि, “1984 में कांग्रेस ने 401 सीटें जीती थी, उस समय 2 सीटें जीतने वाली पार्टी को भी ‘राजीव गांधी’ एहमियत देते थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गांधी ने पेंगोंग लेह लद्दाख में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा ‘पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर की एक पोस्ट में लिखाः“पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म-जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.