June 23, 2026

मिशन चंद्रयान-3:लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त, 2023 को चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद।

देहरादून 20 अगस्त 2023,

दिल्ली: इसरो ने ट्वीटर एक्स पर लिखा कि, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने आज अपने दूसरे और अंतिम डी-ऑर्बिटिंग को पूरा कर लिया है। इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल के दूसरे और आखिरी चरण में डीबूस्टींग के बाद चांद से इसकी दूरी बहुत कम हो गई है। लैंडर मॉड्यूल अब 25 किमी x134 किमी की दूरी पर है।

इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त, 2023 को 5 बजकर 45 मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने लैंडर मॉड्यूल के चांद पर लैंड किए जाने को लेकर एक्स में लिखा, ‘चंद्रयान 3 मिशन: ‘लैंडिंग के लिए तैयार रहें! चंद्रयान 3 का अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल कक्षा को 25 किमी x 134 किमी तक कम हो गया है। जैसे ही लैंडर मॉड्यूल चांद के करीब पहुंचेगा वैसे ही उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।’

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.