October 1, 2026

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी की गिफ्तारी पर कांग्रेस ने किए सवाल 

 

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तार पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ती दर्ज की है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि सरकार ने तानाशाही की हदें पार कर दी है। सरकार बताए की आखिर किस अपराध के तहत बॉबी पंवार को गिरफ्तार किया गया है…भगवान बागनाथ के परिसर से बिना दर्शन किए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही है। वहीं गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तारी के वक्त बजरंग दल के नेता भी पुलिस कर्मियों के साथ हे…कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बागेश्वर में अपनी हार को देखते हुए बौखला और घबरा कर इस तरह के कदम उठा रही है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.