February 5, 2026

दिल्ली: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

देश 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजघाट में श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार सहित अन्य नेता भी आज राजघाट पहुंचेंगे।

          भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। एक हैं हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी मोहन दास करमचंद्र गांधी जिन्हें प्यार से हम बापू कहते हैं और दूसरे सहज सौम्य और शीतल स्वभाव लेकिन अद्वितीय साहस के प्रतीक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था।जिनकी माता पुतली बाई जबकि पिता   करमचंद गांधी थे। दक्षिण अफ्रीका में अपमान झेलने के बाद अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने भारत आए गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह से अपने आंदोलन का बिगुल फूंका। देश के तीन बड़े आंदोलनों असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ों आंदोलन के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए उन्होने विवश किया। वहीं स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभानेवाले और पंडित नेहरू के बाद देश की बागडोर संभालने वाले लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करनेवाले शास्त्री जी के नेतृत्व में 1965 के भारत- पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह परास्त हुआ।  बॉलीवुड के इतिहास में आशा पारिख का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है उनका जन्म भी 2 अक्टूबर को हुआ था।

इसके अलावा गांधी जी के जन्मदिन के दिन 2 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की शुरुआत हुई. देश को स्वच्छ साफ और सुंदर बनाने का बीड़ा नेताओं ने भी उठाया है इसकी तस्वीरें भी आती रहती है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.