March 25, 2026

मत्स्य विभाग में 13 जिलों में 15 एडी का आया है प्रस्ताव, दी स्वीकृति : सौरभ बहुगुणा

 

उत्तराखंड का मत्स्य विभाग इन दिनों काफी चर्चाओं में है यह चर्चा विभाग में पुनर्गठन को लेकर है आपको बता दें कि मत्स्य विभाग में दोबारा पुनर्गठन के फैसले पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं सवाल यह उठ रहा है कि जब पहले ही पुनर्गठन के बाद डीसी की जा चुकी है तो फिर विभाग में दोबारा इस प्रक्रिया को चलाने का क्या औचित्य है इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठन ने विभागीय मंत्री से मिलकर कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने की मांग रखी है यह पूरा विवाद सहायक निदेशक के पद को लेकर है पूर्व में हुए पुनर्गठन से पहले सहायक निदेशक के साथ पद मौजूद थे पुनर्गठन के बाद सहायक निदेशक के कुल 25 पड़ कर दिए गए थे लेकिन कर्मचारी संगठन के नेताओं ने यह आशंका जताई है कि दोबारा पुनर्गठन के बाद अब इन्हें घटकर महज 15 कर दिया जाएगा इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा विभाग विभाग जो भी काम करता है वह विभाग का ढांचा देखकर करता है हमारे पास जो प्रपोजल आया है वह 13 जिलों में 15 एडी का आया है जिसको स्वीकृति दे दी गई है उम्मीद यही है कि सभी लोग विभाग में मिलकर काम करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.