June 24, 2026

प्रवर्तन निदेशालय अब सर्वेश , विवेक और संजय सिंह को सामने बैठाकर पूछताछ करेगा।

दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति घोटाले के मुकदमे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर भेजा है। संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अब उनके दो करीबियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय अब सर्वेश , विवेक और संजय सिंह को सामने बैठाकर पूछताछ करेगा।

सर्वेश मिश्रा को  आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। विवेक त्यागी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हैं।  सर्वेश और विवेक दोनों ही सांसद संजय सिंह के करीबी कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी में संजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि शराब घोटाले के आरोपी और अब सरकारी गवाह व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुलाकात की थी।इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे। चार्जशीट के मुताबिक, दिनेश अरोड़ा ने 32 लाख रुपये का चैक मनीष सिसोदिया को देना स्वीकार किया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.