June 28, 2026

वन्यजीव एवं वन संपदा हमारी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदल सकती हैं; राज्यपाल ले.ज.रि. गुरमीत सिंह।

देहरादून, राजभवन ऑडिटोरियम में वन्यजीव सप्ताह-2023 के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज.रि. गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व की फिल्म एवं विभागीय प्रकाशनों का अनावरण किया गया।इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल जी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी जी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने कहा कि, वन्यजीव एवं वन संपदा हमारी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदल सकती हैं, हमें इनके महत्व को समझना होगा और प्राकृतिक संसाधनों के समूचित उपयोग पर ध्यान देना होगा। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर हमें संकल्प लेना होगा कि हमें वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.