June 30, 2026

पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं 

 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड वासियो कों बधाई दी हैं अपने संदेश मे उन्होंने कहा कि “भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है। प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस प्रदेश के मेरे सभी परिवारजन अत्यंत परिश्रमी होने के साथ-साथ बेहद पराक्रमी भी हैं। आज राज्य के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

 

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सीएम धामी ने ट्वीट किया हैं जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी शुभकामनाओं हेतु समस्त देवभूमिवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रधानमंत्री आपके यशस्वी नेतृत्व में हम राज्य आंदोलनकारियों एवं सवा करोड़ प्रदेशवासियों के स्वप्नों को साकार करते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु सतत क्रियाशील हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.