Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
देहरादून के 100 वार्डो मे सफाई डीएम सोनिका ने दिए यह निर्देश  -Separato Spot Witness Times
देहरादून राज्य समाचार

देहरादून के 100 वार्डो मे सफाई डीएम सोनिका ने दिए यह निर्देश 

 

सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में बैठक आहूत करते हुए निम्नानुसार निर्देशित किया गयाः-

 

1. सड़क के किनारे स्थान-स्थान पर पर्यावरण मित्रों द्वारा कूड़ा हटाया जाता है परन्तु पूरे तरीके से मलवा आदि की सफाई नहीं की जाता है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/सफाई निरीक्षक/सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रोड़/नालियों के किनारे कूड़ा मलवा आदि को हटवाना सुनिश्चित करेंगे।

2. सड़कों के किनारे स्थान-स्थान पर डस्टबीन रखे गये है, जिनकी स्थिति ठीक नहीं है तथा काफी गन्दें है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्त डस्टबीनों पर पेन्ट करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा यह सुनिश्चित करवायेंगे कि प्रत्येक डस्टबीन से कूड़ा प्रातः समय पर खाली करवा लिया जाये तथा उनके आस-पास चूना/ब्लीचिंग आदि का छिड़काव करवाया जाये।

3. निर्देशित किया गया कि जिन अधिकारियों की डियूटी शहर के 04 जोनों में लगायी गयी है, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनको आवंटित जोन में लाईटें जल रही है, यदि बन्द पायी जाती है तो उसको तत्काल जलवाने हेतु कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई निरीक्षक/सफाई नायक भी अपने-अपने आवंटित वार्डों विषेशकर मुख्यमार्गों में लाईटों को चैक करेंगे।

4. यह भी निर्देशित किया गया है कि मुख्यमार्गों में डिवाइडरों पर फूल/पौघें आदि लगाये गये है, जिनपर काफी घूल/मिट्टी जमी हुई है। निर्देषित किया गया कि नगर निगम के टैकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करेंगे।

5. वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्र विषेशकर मुख्यमार्गों पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा अनिवार्य रूप से निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी वर्दी, ग्लब्ज आदि पहने हो।

6. मुख्य मार्घों पर स्वीपिंग के दौरान पर्यावरण मित्रों द्वारा स्थान-स्थान पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है, जिसे तत्काल उठाया नहीं जाता है, और कूड़ा पुनः फैल जाता है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश किया गया कि वह आवश्यक संसाधन तैनात करते हुए स्वीपिंग के साथ-साथ कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें।

Related posts

शासन के आदेश के बाद भी आयोग ने शिक्षक भर्ती आयु सीमा में छूट नहीं दी।

Dharmpal Singh Rawat

पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment