June 26, 2026

‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘

सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। यह दिवस राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिवस है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

“सशस्त्र सेना झंडा दिवस” पर आज सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल रि. व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा रि. ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.