Recent Posts

November 3, 2025

भारतीय नौसेना, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों व मित्र देशों के साथ व्यापारी पोत परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध।

दिल्ली, अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान को पहले भेजा। यह युद्ध पोत एमवी रुएन पोत का पता लगाने और उसकी सहायता करने के लिए भेजा गया है। माल्टा ध्वज वाले पोत एमवी रुएन का अपहरण कर लिया गया है। 18 चालक दल वाले इस पोत ने यूकेएमटीओ पोर्टल, पीएम पर 14 दिसंबर, 2023 को संदेश भेजा था। जिसमें लगभग छह अज्ञात कर्मियों के सवार होने का संकेत भी दिया गया था।

भारतीय युद्धपोत के गश्ती विमान ने अपहृत पोत एमवी रुएन के ऊपर से 15 दिसंबर, 2023 की सुबह उड़ान भरी। इसके बाद भारतीय नौसेना का विमान लगातार इसकी गतिविधि की निगरानी कर रहा था। एमवी रुएन पोत सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने भी 16 दिसंबर, 2023 की सुबह एमवी रुएन को रोक लिया है।

भारतीय नौसेना, इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों व मित्र देशों के साथ व्यापारी पोत परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.