June 30, 2026

भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी और मध्य अरब सागर में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा में तैनात।

दिल्ली, इरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर में इजरायल और अमेरिका के जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूतियों ने इजरायल से जुड़े जहाजों के खिलाफ मिसाइल हमले किए हैं और उनको अगवा भी किया है। तनाव स्थिति को देखते हुए ,भारतीय नौसेना उत्तरी व मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सहित समुद्री सुरक्षा स्थिति की कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु तैनात कर दिए गए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान, इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों और दूसरे जहाजों पर सवार होकर जांच की है। नौसेना पोत के अलावा भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और आरपीए इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आईएमएसी और आईएफसी आईओआर सफेद शिपिंग, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज से लैस व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ईईजेड के भीतर कड़ी निगरानी को बनाए रखने हेतु तटरक्षक बल के साथ समन्वय भी कर रही है।

भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.