Recent Posts

August 16, 2026

देहरादून: रिलायंस डकैती में डीएसपी गिरफतार

सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर

सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से किया गिरफ्तार

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था अभियुक्त

सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा आज दिनांक: 16-01-24 को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था।

अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।
*सूचना महाराष्ट्र पुलिस से भी साझा की जा रही है*

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.