Recent Posts

April 27, 2026

Prime Minister Narendra Modi took oath as the Prime Minister of the country for the third time. 30 Cabinet Ministers, 5 Ministers of State with Independent Charge and 36 Ministers of State

दिल्ली , राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी और एनडीए घटक दल के कई सांसदों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। कई निवर्तमान मंत्रियों को नये मंत्रिमण्डल में जगह नहीं मिली, कई नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण के दौरान कहा, “मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईशवर की शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रृद्धा और निष्ठा रखूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नए कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। वहीं कैबिनेट में विभिन्न सामाजिक समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 27 ओबीसी , 10 अनुसूचित जाति , 5 अनुसूचित जन जाति और 5 अल्पसंख्यंक मंत्री शामिल हैं।

1. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री –

2. राजनाथ सिंह 3. अमित शाह 4. नितिन गडकरी 5. जेपी नड्डा 6. शिवराज सिंह 7. निर्मला सीतरमण 8. एस जयशंकर 9. मनोहर लाल खट्टर 10. एचडी कुमारस्वामी 11. पीयूष गोयल 12. धर्मेंद्र प्रधान 13. जीतनारम मांझी 14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 15. सर्वानंद सोनेवाल ‌16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार 17. राम मोहन नायडू 18. प्रह्लाद जोशी 19. जुएल ओरांव 20. गिरिराज सिंह 21. अश्विनी वैष्णव 22. ज्योतिरादित्य सिंधिया 23. भूपेंद्र यादव 24. गजेंद्र सिंह शेखावत 25. अन्नपूर्णा देवी 26. किरण रिजिजू 27. हरदीप पुरी 28. मनसुख मांडविया 29. जी किशन रेड्डी 30. चिराग पासवान 31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-

32. राव इंद्रजीत सिंह 33. जितेंद्र सिंह 34. अर्जुन राम मेघवाल 35. प्रतापराव गणपतराव जाधव 36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री-

37. जितिन प्रसाद 38. श्रीपद यशो नाइक 39. पंकज चौधरी 40. कृष्णपाल गुर्जर 41. रामदास अठावले 42. रामनाथ ठाकुर 43. नित्यानंद राय 44. अनुप्रिया पटेल 45. वी सोमन्ना 46. चंद्रशेखर पेम्मासानी 47. एसपी सिंह बघेल 48. शोभा करांदलाजे 49. कीर्तिवर्धन सिंह 50. बीएल वर्मा51. शांतनु ठाकुर 52. सुरेश गोपी 53. एल मुरगन 54. अजय टमटा 55. बंदी संजय 56. कमलेश पासवान 57. भागीरथ चौधरी 58. सतीश दुबे 59. संजय सेठ60. रवनीत सिंह बिट्टू 61. दुर्गादास सुइके 62. रक्षा खडसे 63. सुकांता मजूमदार 64. सावित्री ठाकुर 65. तोखन साहू 66. राजभूषण चौधरी 67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम 68. हर्ष मल्होत्रा 69. नीमूबेन बमभानिया 70. मुरलीधर मोहोल 71. जॉर्ज कुरियन 72. पबित्रा मार्गेरिटा

शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,बॉलीवुड हस्तियां, शाहरुख, अक्षय, विक्रांत मैसी समेत कई सितारे ,

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Prime Minister Narendra Modi took oath as the Prime Minister of the country for the third time. 30 Cabinet Ministers, 5 Ministers of State with Independent Charge and 36 Ministers of State.

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.