August 23, 2026

नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे।राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने किया स्वागत। 

दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीन देशों नाइजीरिया, ब्राज़ील और गुयाना की यात्रा पर भारत से रवाना हुए और नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। नाइजीरिया में उनकी यह पहली यात्रा है और पिछले 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों का नाइजीरिया, ब्राज़ील और गुयाना का दौरा 16 से 21 नवंबर तक निर्धारित है। इस दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से हुई है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्राज़ील में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दौरे का समापन गुयाना में ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के साथ होगा, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 50 वर्षों में पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबुजा हवाई अड्डे पहुंचने पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने उनका स्वागत किया। फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो विके ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की ‘की ऑफ़ द सिटी’ देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी कहा कि, यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करेगी।” हवाई अड्डे पर भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा से पहले कहा था, “नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर यह मेरी पहली यात्रा होगी. नाइजीरिया हमारे लिए पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है. यह यात्रा हमारे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर होगी, जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर. मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं, जिन्होंने हिंदी में मुझे शुभकामना संदेश भेजे हैं।

Prime minister Narendra Modi

नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे।राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने किया स्वागत।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.