August 8, 2026

सेंसेक्स और निफ्टी हुए मजबूत: रुपए में आई गिरावट,

मुंबई , शेयर बाजार के पहले कारोबारी दिन कल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प टेरिफ के असर से भारतीय शेयर बाजार सहित वैश्विक स्तर पर बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। लेकिन,आज शेयर मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती हासिल करने में कामयाब रहे और आखिरी तक उन्होंने इसे बरकरार रखा। शेयर बाजार के बंद होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1089.18 अंकों की बढ़त के साथ 74,227.08 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 374.25 अंकों की उछाल के साथ 22,535.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा समूह की टाइटन कंपनी टॉप गेनर रही। अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और टाटा स्टील भी अच्छी बढ़त हासिल की।

‌ निफ्टी मेटल इंडेक्स, फार्मा इंडेक्स, आईटी इंडेक्स और ऑटो इंडेक्स सहित लगभग सभी सेक्टर्स बढ़त में नजर आए। निफ्टी स्मॉलकैप और लार्गकैप इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज हुई। स्मॉलकैप 250 इंडेक्स जहां 2 फीसदी से अधिक की बढ़त Swift करने में सफल रहा। वहीं, लार्गकैप 250 इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की मजबूती आई।

आज की तेजी की प्रमुख वजह ग्लोबल मार्केट्स से मिले पॉजिटिव संकेत हैं। अमेरिकी बाजार कल के शुरुआती कारोबार की गिरावट के बाद रिकवरी करने में कामयाब रहे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज -0.91 फीसदी फीसदी और एसएंडपी -0.23 फीसदी में गिरावट देखने को मिली। नैस्डेक 0.099 फीसदी ग्रीन लाइन पर बंद हुआ। जबकि शुरुआत में सभी बड़ी गिरावट का सामना कर रहे थे। इसके बाद आज एशियाई बाजारों की शुरुआत भी अच्छी रही। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन के बाजार में भी तेजी आई।

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के असर से रुपए में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। रुपए में आज मंगलवार को 85 दिन के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

ग्लोबल ट्रेड वॉर के चलते आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच यह करीब तीन महीने में सबसे बड़ी सिंगल डे गिरावट है।इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 85.89 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 85.82 के उच्च स्तर और 86.29 के निम्न स्तर पर उतार चढ़ाव करता रहा। रुपया 86.26 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 50 पैसे की गिरावट है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.