August 13, 2026

दर्दनाक हादसा…ट्रक की टक्कर से चाची और डेढ़ साल के भतीजे की मौत, युवक घायल

मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अमजद अपनी पत्नी गजाला और डेढ़ साल के भतीजे अबूबकर के साथ सहारनपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह सहारनपुर से मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर थाने के पास हाईवे पर फ्लाईओवर पर बने कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग हाईवे पर गिरकर घायल हो गए।

हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गजाला और अबूबकर को मृत घोषित कर दिया। अमजद का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा

 

चाची-भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के गोपाली निवासी अमजद का परिवार काफी सालों से मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में रह रहा है। अमजद की शादी बिझौली निवासी गजाला से तीन साल पूर्व हुई थी। सोमवार को हादसे में गजाला और अबूबकर की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख उठे। परिजनों की रोता देख अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.