March 22, 2026

गुलदार ने आदमी पर किया हमला, लेकिन खुद हो गया ढेर

उत्तराखंड के कालसी प्रभाग में एक ग्रामीण पर हमला करने के बाद एक गुलदार खुद ही चट्टान से गिरकर मर गया। गरुड़ में तहसील क्षेत्र में आए दिन बढ़ रहे गुलदार के आतंक को देखते हुए वन विभाग ने लाउड स्पीकर लगाकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विभाग ट्रैप कैमरे भी लगाएगा ताकि गुलदार पर नजर रखी जा सके।

देहरादून जिले के कालसी प्रभाग की होरा वाला रेंज अंतर्गत ग्रामीण पर हमला करने के बाद गुलदार खुद ही ढेर हो गया। दरअसल हुआ यूं कि ग्रामीण पर हमला करने के बाद गुलदार चट्टान से नीचे गिर गया, जिससे गुलदार की मौत हो गई।
वन विभाग ने लाउड स्पीकर से किया सतर्क

गरुड़ में तहसील क्षेत्र में आए दिन बढ़ रहे गुलदार के आतंक को देखते हुए वन विभाग ने लाउड स्पीकर लगाकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग ने अपील करते हुए कहा है कि सावधान व जागरूक रहें। बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई व वज्यूला के रेंजर केवलानंद पांडे के नेतृत्व में वन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया।

लाउड स्पीकर से जागरूकता अभियान चलाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि जंगलों में बढ़ते हस्तक्षेप के चलते जंगली जानवर आज आबादी की ओर आ रहे हैं। जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। आए दिन गुलदार हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से देर रात तक न घूमने, रात्रि में अकेले बाहर न आने और अलसुबह अकेले न टहलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुलदार नजर आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस दौरान डिप्टी रेंजर ईश्वरी दत्त कांडपाल, हरीश पांडे, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे

गरुड़ : वन विभाग ट्रैप कैमरे लगाएगा। क्षेत्र में घूम रहे गुलदार पर नजर रखेगा। गरुड़ क्षेत्र में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ते गुलदार के आतंक के बाद प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया ने रेंज अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहां गश्त बढ़ाएं व गुलदार के बार-बार देखे जाने वाले क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर गुलदार पर नजर रखी जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.